न्यूज डेस्क: अमीन बनने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए यह अच्छा समय हैं। क्यों की बिहार कम्बाइंड एंट्रेंस कंप्टीटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (BCECEB) ने अमीन के पदों पर आवेदन की लास्ट डेट बढ़ा दी है। अब कैंड्डीटे्स 30 अप्रैल तक फॉर्म भर सकते हैं। ऐसे में जो भी उम्मीदवार अभी तक इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं, उन्हें अब एक और मौका मिल गया है।
कैसे करें आवेदन।
अब उम्मीदवार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एजुकेशन क्वालिफकेशन:
इस पोस्ट पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (10+2) पास होना जरूरी है।
आवेदन की तिथि।
अब आवेदक 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा चालान से आवदेन शुल्क जमा कराने की आखिरी तिथि 28 अप्रैल 2020 है। वहीं ऑनलाइन आवदेन फॉम जमा कराने या ऑनलाइन फीस भुगतान की आखिरी तारीख 2 मई 2020 है।
पदों की संख्या।
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 1767 पद भरे जाएंगे।
चयन प्रक्रिया।
इस पद के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। लिखित परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होगी।

0 comments:
Post a Comment