भारत में शुरू हुआ कोरोना वैक्सीन का प्रोडक्शन, जल्द बाजार में आ जाएगी वैक्सीन

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में पूरी दुनिया कोरोना की वैक्सीन खोजने में लगी हैं। इसी बीच ये खबर आई हैं की भारत बहुत जल्द कोरोना वैक्सीन बनाने में सफलता हासिल कर लेगा। आपको बता दें की वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सेरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) ने रविवार को कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में राहत पहुंचाने वाली खबर साझा की हैं। 
कंपनी ने कहा कि उसकी योजना ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा डेवलप किए गए कोविड-19 वैक्सीन का प्रोडक्शन दो से तीन सप्ताह में शुरू करने की है और अगर इसका मानव पर परीक्षण सफल रहा तो अक्टूबर तक यह वैक्सीन बाजार में आ सकती है. पुणे स्थित कंपनी सेरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया उन सात वैश्विक कंपनियों में शामिल है, जिसके साथ ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने वैक्सीन के प्रोडक्शन के लिए पार्टनरशिप की है.

इस कंपनी के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा, "हमारी टीम ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के डॉ हिल के साथ मिलकर करीबी से काम कर रही है. हमें अगले दो से तीन सप्ताह में इसका उत्पादन शुरू कर देने की उम्मीद है. पहले छह महीने उत्पादन की क्षमता प्रतिमाह पचास लाख खुराक की रहेगी. इसके बाद हमें उत्पादन बढ़ाकर प्रति माह एक करोड़ खुराक कर लेने की उम्मीद है. 

मिली जानकारी के अनुसार सेरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया पहले भी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ मलेरिया वैक्सीन प्रोजेक्ट पर काम कर चुकी है. पूनावाला ने कहा, "हमें कोविड-19 टीके के सितंबर-अक्टूबर तक बाजार में आ जाने की उम्मीद है, बशर्ते कि टीके का परीक्षण आवश्यक सुरक्षा व पर्याप्त प्रभाव के साथ सफल हो जाए. हम अगले दो से तीन सप्ताह में इस वैक्सीन की टेस्टिंग भारत में शुरू कर देंगे." कंपनी ने कहा कि भारत में इस टीके का परीक्षण शुरू करने के लिए आवश्यक मंजूरियां लेने की प्रक्रिया चल रही है. 

0 comments:

Post a Comment