न्यूज डेस्क: चीन से शुरू हुआ कोरोना वायरस आज पूरी दुनिया में अपना पैर पसार चूका हैं। इससे लाखों लोगों की मौत हो चुकी हैं। दुनिया के कई देश इसे चीन की साजिस बता रहें हैं। ऐसे में CIA ने चीन और कोरोना वायरस पर एक बड़ा खुलासा किया है. मीडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, CIA ने फरवरी के शुरुआत में ही अमेरिका को कोरोना वायरस से जुड़ी कई चेतावनी दी थी. रिपोर्ट में ये भी बताया गया था कि चीन ने कोविड-19 (Covid-19) से होने वाली कुल मौतों का आंकड़ा बहुत कम बताया है.
CIA की ये चेतावनी से भरी रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब अमेरिका इस महामारी के खिलाफ लड़ने के लिए खुद को तैयार करने के लिए पूर्वानुमान मॉडल बना रहा था. CIA की ये रिपोर्ट चीन हो रही चीजों और उनकी संपत्ति पर आधारित थी.
हालांकि फिलहाल सीआईए अभी पूरी तरह से कोरोना वायरस से मरने वालों का सही आंकड़ा नहीं बता पाया है लेकिन अनुमान लगाया गया है कि वुहान में हुई मौतों का जो आधिकारिक आंकड़ा पेश किया गया है असल में ये कम से कम 5,000 दोगुनी हो सकती हैं.
ये भी बताया जा रहा है कि कोविड-19 से हुई मौत का सही आंकड़ा खुद चीन के पास भी नहीं हो सकता हैं क्योंकि वुहान और अन्य प्रांतों में नौकरशाहों पर सत्तावादी कम्यूनिस्ट सरकार की कड़ी सजा के डर से सहीं आंकड़े छिपाने का आरोप लगाया गया है.

0 comments:
Post a Comment