भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सीट मिलना तय, मिला कई देशों का समर्थन

न्यूज डेस्क: आपको बता दें की भारत की विदेश नीति फिर से दुनिया में कामयाबी हासिल कर सकती हैं। भारत को अगले साल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UN Security Council) में अस्थायी सीट मिलना तय है। दुनिया के कई देश भारत के समर्थन में खड़े हैं। 
आपको बता दें की अस्थायी सीट को क्षेत्रीय आधार पर बांटा जाता है और एशिया-प्रशांत क्षेत्र के देशों ने भारत को सर्वसम्मति से अपना समर्थन दिया हुआ है. इंडोनेशिया के दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद यह सीट खाली हुई है.

चीन और पाकिस्तान भी भारत को मिल रहे जबदस्त समर्थन की वजह से अन्य देशों के साथ खड़े हैं. इससे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत का चुनाव निश्चित है, लेकिन नियमों के अनुसार सभी देशों के वोट देने की औपचारिकता भी जरूरी है.

जरूरी मामलों के लिए, एक साइलेंट वोटिंग प्रणाली अपनाई जाती है, जिसके तहत देशों को 72 घंटे के अंदर अपनी आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया जाता है. यदि कोई देश अपनी प्रतिक्रिया नहीं देता या कोई आपत्ति नहीं जताता है, तो प्रस्ताव को मान लिया जाता है. लेकिन इस प्रक्रिया से सभी देशों को वीटो का अधिकार भी मिल जाता है और एक देश की भी आपत्ति, प्रस्ताव को पटरी से उतार सकती है. इसलिए इस प्रक्रिया का प्रयोग काफी कम होता है.

0 comments:

Post a Comment