न्यूज डेस्क: मिली जानकारी के अनुसार यूपी के आजमगढ़ से एक नवदंपति शादी के बाद राजस्थान चले आए. यहां पर जब इनका टेस्ट किया गया तो ये दोनों ही कोरोना पॉजिटिव निकले. इसके बाद राजस्थान में इनका इलाज किया जा रहा है. लेकिन आजमगढ़ में जहां ये शादी हुई है, वहां खलबली मचा हुआ है. पूरे गांव के लोग परेशान हैं।
आजमगढ़ के एसपी सिटी पंकज पांडे ने कहा कि 14 अप्रैल को इस गांव से दूल्हा-दुल्हन पहले गाजीपुर गए और वहां से कार के जरिए राजस्थान चले गए. यहां पर टेस्ट में ये दोनों कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए. लड़की छतरपुर गांव की रहने वाली है. पुलिस ने लड़की के परिवार को क्वारनटीन कर दिया है.
गांव के लोगों को जब उनके कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिली तो वे डर गए उनमे हड़कंप मचा हुआ हैं। पुलिस पूरे गांव को सील कर दी हैं।

0 comments:
Post a Comment