सब्जी लेते वक्त ध्यान रखें ये तीन बातें, नहीं तो घर आ जाएगा कोरोना वायरस

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा खतरा सब्जी वालों के पास हैं। क्यों की इस जगह पर कई तरह के लोग आते हैं। जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता हैं। सब्जी खरीदते समय तीन बातों का ख्याल जरूर रखें. 
पहली- सब्जी वाले और आपके बीच में 6 फीट की दूरी जरूर हो. इसके अलावा सब्जी लेने पहुंचे दूसरे ग्राहकों से भी आपको दूरी बनाने की जरूरत है. 

दूसरी- सब्जी वाला अगर आपके घर के दरवाजे का हैंडल या सब्जी का बैग पकड़े तो उसे भी सैनेटाइज करना होगा. 

तीसरी- ठेले वाले कहां-कहां से घूम कर आ रहे हैं, इसका हमें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं होता, इसलिए हमें सब्जी को गर्म पानी और नमक से जरूर धोना चाहिए व धोने के बाद उसे एक या दो घंटे तक भीगा हुआ ही छोड़ देना चाहिए.

सब्जियों और फलों को अच्छी तरह से धोकर खाना चाहिए। 
सब्जियों और फलों को धोने के लिए गर्म पानी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. सब्जियों और फलों को अच्छी तरह से धोकर ही खाना चाहिए जिससे कि इनमें मौजूद कीटाणु आसानी से मर सकें. ये हेल्थ को अच्छा रखती हैं और शरीर को कई तरह की बीमारियों से दूर रखती हैं. 

0 comments:

Post a Comment