नियोजित शिक्षकों के वेतन और सेवाशर्तों में होगी सुधार, बिहार सरकार का आदेश

न्यूज डेस्क: बिहार में पिछले कुछ दिनों से नियोजित शिक्षक हड़ताल पर हैं। जिसे लेकर बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया हैं। सरकार ने निलंबित नियोजित शिक्षकों को पुनः बहाल करने का फैसला लिया हैं। साथ ही साथ शिक्षकों के सेवाशर्तों में भी सुधार की बात की हैं। 
सरकार ने हड़ताली शिक्षकों से हड़ताल समाप्त कर अपने-अपने कार्य शुरू करने की अपील की हैं। उन्होंने कहा कि ये हमारे शिक्षक हैं, इनके प्रति सरकार संवेदनशील है। इनकी मांगे पूरी की जाएगी। साथ ही साथ सरकार इनके सेवाशर्तों में भी सुधार करेगी। 

हालांकि वेतनमान को लेकर सरकार ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी हैं। उन्होंने नियोजित शिक्षकों से हड़ताल बापस लेने की मांग की हैं। 

0 comments:

Post a Comment