न्यूज डेस्क: पिछले कुछ दिनों से इस बात की चर्चा चल रही हैं की उतर कोरिया के तानाशाह किम जोंग की तबियत खराब हैं। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक हार्ट की एक जटिल सर्जरी के बाद वो गंभीर रूप से बीमार हैं. हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और साउथ कोरिया (South Korea) की मीडिया ने भी किम जोंग के गंभीर रूप से बीमार होने की ख़बरों को खारिज कर दिया है.
इसी बीच किम जोंग के नहीं रहने पर नॉर्थ कोरिया की गद्दी का उत्तराधिकारी उनकी बहन किम यो जोंग (Kim yog jong) को माना जा रहा है. हालांकि एक ऐसा नाम है जिसके सामने किम यो का टिक पाना काफी मुश्किल है. नॉर्थ कोरिया की कम्युनिस्ट पार्टी के सीनियर लीडर, पोलित ब्यूरो स्टैंडिंग कमेटी के चीफ और सेना की फायरिंग स्क्वैड के जनरल चो रयोंग हाए (Choe Ryong-hae) एक ऐसा नाम है जिन्हें क्रूर सैनिक शासन के समर्थक और जल्लाद के तौर पर दुनिया भर में जाना जाता है.
अमेरिका समेत यूरोप के कई देशों ने उन्हें मानवता के खिलाफ अपराधी घोषित किया हुआ है. किम जोंग और उनके पिता के कहने पर चो रयोंग ही वो शख्स हैं जो दुश्मनों को तोप के सामने बांधकर उड़ा दिया करते थे. चो को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का समर्थक माना जाता है.
चो रयोंग को साल 2018 में उस डिपार्टमेंट में शामिल किया गया था जिसमें तब से पहले सिर्फ किम जोंग परिवार के सदस्य ही रहे थे. ऑर्गेनाइजेशन ऑफ़ गाइडेंस डिपार्टमेंट (ODG) को नॉर्थ कोरिया की सबसे पावरफुल संस्था माना जाता है और देश के अहम फैसले यहीं लिए जाते हैं.
फिलहाल चो रयोंग इस डिपार्टमेंट के चेयरमैन हैं और किम जोंग के छुट्टी पर जाने की स्थिति में भी बड़े फैसले वही लेते हैं. नॉर्थ कोरिया की सेना में चो वाइस मार्शल हैं और मशहूर फायरिंग स्क्वैड बनाने का श्रेय उन्हें ही दिया जाता है. ये स्क्वैड एंटी एयरक्राफ्ट गन के सामने दुश्मन को बांधकर उड़ाने के लिए मशहूर है.

0 comments:
Post a Comment