न्यूज डेस्क: बिहार सरकार के द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस ने अब तक बिहार के 20 जिलों को चपेट में ले लिया है। इसकी संख्या में लगातार वृद्धि हो रही हैं। सरकार को रोकने में मुश्किल आ रही हैं। पिछले चौबीस घंटों में प्रभावित जिलों की संख्या बढ़कर 20 पर पहुंच गई है। वहीं पॉजिटिव मरीजों की संख्या में भी भारी वृद्धि हुई है।शनिवार को दोपहर 11 बजे तक पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 225 पर पहुंच गई है। इनमें से 2 का डेथ हुआ है जबकि 45 स्वस्थ्य हुए हैं।वहीं 178 अस्पताल में हैं।
आपको बता दें की 25 अप्रैल की सुबह 10 बजे तक का आँकड़ा बढ़कर 225 पर पहुंच गया है। अगर जिला वाइज संख्या की बात करें तो मुंगेर में अब तक सबसे अधिक 62 केस मिल चुके हैं।इसमें से 1 की मौत हुई है जबकि 6 स्वस्थ्य हो गए हैं।उसके बाद स्थान है नालंदा का जहां 34 केस मिले हैं।सिवान में 30 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है जिसमें 18 ठीक हो गए हैं।
राजधानी पटना में अब तक 26 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं।जिसमें 5 स्वस्थ्य हुए हैं।बेगूसराय में 9 मरीज मिले हैं जिनमें से 1 ठीक हुआ है। बक्सर में 20 केस मिले हैं।जिन नए जिलों में पॉजिटिव केस मिले हैं वे जिले हैं मधेपुरा और बांका।बांका में 2 पॉजिटिव केस मिला है वहीं मधेपुरा में 1 कोरोना पॉजिटिव मिला है।

0 comments:
Post a Comment