लॉकडाउन में पति बन रहे आफत, शारीरिक संबंध से परेशान हैं महिलाएं

न्यूज डेस्क: कोरोना वायरस के कारण दुनिया के ज्यादातर देशों में लॉकडाउन चल रहा है। लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे लिहाजा उनकी गतिविधियां भी सीमित हो गई हैं। दक्षिण अफ्रीकी कि महिलाएं इन दिनों अपने पति से परेशान हैं। घाना की महिलाओं का कहना है कि देश में अब लॉकडाउन जल्द खत्म होना चाहिए। दरअसल उनकी परेशानी इस बात को लेकर है कि लॉकडाउन में पति बार-बार शारीरिक संबंध की डिमांड कर रहे हैं। 
आपको बता दें की लॉकडाउन के कारण घरों में पतियों का रहना महिलाओं के लिए सरदर्द बन गया है। इस देश की महिलाओं का कहना है कि उनके पति घर में रहने के कारण बार-बार रोमांटिक हो रहे हैं। अपने पति से परेशान यहां की एक महिला का दर्द सोशल मीडिया पर फूटा है। इस महिला ने घाना के राष्ट्रपति नाना अकूफो अडो से कहा है कि देश में लॉकडाउन जल्द खत्म किया जाना चाहिए। 

घर की महिलाओं का कहना है कि घरों में रह रहे पतियों को ऑफिस जाने की अनुमति दी जानी चाहिए। इन महिलाओं ने सरकार से अपील की है कि लॉकडाउन को अगर खत्म नहीं भी किया जा सकता है तो कम से कम पुरुषों को दफ्तर जाने की अनुमति दी जाए। दरअसल घाना में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक यहां के पुरुष सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वक्त गुजारने के बाद सीधे शारीरिक संबंध की तरह बढ़ जा रहे हैं। घरों में रहने के कारण लगातार महिलाओं के साथ उनके पति शारीरिक संबंध बना रहे हैं। यहां हाल दुनिया के लगभग सभी देश की महिलाओं के साथ हो रहा हैं। 

0 comments:

Post a Comment