जानें कहां हुई थी महाभारत के युद्ध की शूटिंग, 99% लोग नहीं जानते हैं

न्यूज डेस्क: लॉकडाउन में बी आर चोपड़ा के ऐतिहासिक धारावाहिक महाभारत का प्रसारण किया जा रहा है। ये शो इन दिनों लाइमलाइट में है। किरदारों से लेकर सीरियल से जुड़ी तमाम दिलचस्प बातों की खूब चर्चा हो रही है। मेकर्स ने उस जमाने में कम संसाधनों के बावजूद इस शो को प्रभावी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन अब शूटिंग से जुड़ा एक मजेदार वाकया सामने आया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महाभारत में सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है पांडव और कौरव का 18 दिनों तक चलने वाला युद्ध हैं। इसकी शूटिंग के लिए मेकर्स पहले से ही सजग थे। वे इसमें कोई कमी नहीं रहने देना चाहते थे। इसलिए युद्ध की शूटिंग के लिए मैदान का चुनाव करना सबसे बड़ी समस्या बन गई थी। बता दें कि महाभारत का युद्ध हरियाणा के कुरुक्षेत्र में लड़ा गया था।

जयपुर में हुई युद्ध की शूटिंग। 
रिपोर्ट्स की मानें तो काफी छानबीन के बाद जयपुर के पास एक मैदान मिला। यहां एक्टर्स को तीर और तलवारबाजी की ट्रेनिंग दी गई। लड़ाई के अधितकर सीन्स को मैनुअल शूट किया गया, क्योंकि उस जमाने में वीएफएक्स या स्पेशल इफेक्ट्स की इतनी सुविधा नहीं थी। मैदान को सेट में तब्दील किया गया और फिर युद्ध को बड़े स्तर पर दिखाने के लिए स्थानीय लोगों को सैनिक बनाया गया। और इसकी सूटिंग की गयी थी। 

0 comments:

Post a Comment