मस्जिदों से फैल रहा कोरोना वायरस, इस्लामिक एसोसिएशन ने दी चेतावनी....

न्यूज डेस्क: पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से हाहाकार मचा हुआ हैं। इसी बिच पाकिस्तान इस्लामिक मेडिकल एसोसिएशन (PIMA) ने चेतावनी दी है कि सरकार द्वारा रमजान के लिए मौलवियों के दबाव में मस्जिदों के फिर से खोलने के आदेश के बाद मस्जिदें घातक कोरोनावायरस के प्रसार का प्रमुख स्रोत बन रही हैं। यहां से कोरोना वायरस फ़ैल रहा हैं।  
डॉक्टर ने कहा कि यह महामारी अभी लम्बे समय तक चलेगी और पिछले छह दिनों में संक्रमण की संख्या दोगुनी हो गई है। देश में अब कोरोनावायरस के 12,657 मामले हैं और 265 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा, "वर्तमान में, 100 डॉक्टरों सहित 200 से अधिक चिकित्सा कर्मचारियों को वायरस पॉजिटिव पाया गया है।"

शक्तिशाली मौलवियों के दबाव में प्रधानमंत्री इमरान खान ने उन प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया, जो धार्मिक स्थानों पर सामूहिक प्रार्थनाओं पर रोक लगा रहा था। स्कूलों और अधिकांश व्यवसायों अभी भी लॉकडाउन है। डॉक्टर ने कहा कि कोरोनवायरस के प्रसार को रोकने के लिए सख्त उपायों की आवश्यकता है। नहीं तो पाकिस्तान इस महामारी को रोक नहीं पाएगा। 

0 comments:

Post a Comment