न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना के मामले प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। आज स्वास्थ्य विभाग ने 4 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि की है. इसके साथ ही सूबे में कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 255 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के मुताबिक से मरीज गोपालगंज से सामने आये हैं.
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 255 तक पहुंच गई है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान संजय कुमार ने बताया कि दो महिला और दो पुरुष शामिल हैं. 19 साल और 60 साल के दो पुरुष संक्रमित हैं. जबकि 50 साल और 60 साल की दो महिलाएं पॉजिटिव पाई गई हैं. ये सभी लोग गोपालगंज जिले के भोरे, पाछड़ेवरी, सदर और फुलवारी प्रखंड के रहने वाले हैं.
इससे पहले बिहार में शनिवार रात तक कोरोना के 28 नए मरीजों की पहचान हुई थी. शनिवार को मिले 28 नए पॉजिटिव केसों में 7 पटना, 6 कैमूर, 5 बक्सर, 3 मुगेर, 2 रोहतास व आरा, सारण, वैशाली, अरवल और गया के एक-एक मरीज शामिल थे.
कोरोना से 22 जिले अबतक प्रभावित हो चुके हैं. बिहार में 56 मरीज स्वस्थ हो अस्पताल से घर लौट चुके हैं. जबकि दो लोगों की मौत हो गई है. जो मुंगेर और वैशाली जिले के रहने वाले थे.

0 comments:
Post a Comment