ब्रैकिंग न्यूज़ LIVE: लॉकडाउन की वजह से 14 करोड़ लोगों की गई नौकरी

न्यूज डेस्क: भारत में बेरोजगारी पहले से ही बढ़ी हुयी थी। इसी बिच लॉकडाउन लगाने से देश में काफी लोग बेरोजगार हो गए हैं। कोरोना लॉकडाउन पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने लॉकडाउन किए जाने पर कहा है कि बिना सोचे-समझे और बिना योजना के फैसला लेने से नुकसान सिर्फ मौद्रिक नहीं होता है. कांग्रेस ने इसको लेकर मोदी सरकार से जवाब मांगा हैं। 
आपको बता दें की कांग्रेस ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि नोटबंदी की तरह लॉकडाउन से भारत का काफी नुकसान हुआ है. कांग्रेस ने कहा है कि 14 करोड़ से अधिक लोग अपनी नौकरी खो चुके हैं. आने वाले हफ्तों में लाखों के नौकरी जाने की आशंका है, क्या भाजपा सरकार के पास उनकी मदद करने की योजना है? अगर नहीं तो मोदी सरकार इसपर अपना जवाब देश की जनता को बताये। 

0 comments:

Post a Comment