न्यूज डेस्क: भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए 3 मई तक लॉकडाउन लगाया गया हैं। जिसके कारण देश की सभी ट्रेन बंद हैं। जिसका सबसे ज्यादा असर रेलवे पर पड़ रहा है। क्योंकि लाखों यात्री रोजाना इसी के जरिए आते-जाते थे। ऐसे में लॉकडाउन खत्म होने के बाद ट्रेनों का संचालन दोबारा कैसे शुरू किया जाए इस पर विचार—विमर्श चल रहा है।
सूत्रों के मुताबिक रेलवे लॉकडाउन खत्म होने के बाद शुरुआत में कुछ स्पेशल ट्रेनों को चला सकती हैं। एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे ने एक ब्लू प्रिंट तैयार किया है। जिसके तहत कुछ ट्रेनों को ग्रीन जोन में चलाया जाएगा और सिर्फ इमरजेंसी में ही लोगों को यात्रा करने की इजाजत होगी। ये स्लीपर ट्रेनें होंगी। इसमें मिडिल बर्थ भी नहीं होगी।
आपको बता दें की इसमें केवल उन यात्रियों को सफर की इजाजत मिलेगी जिनके पास कंफर्म रिजर्वेशन होगा। रेलवे इस बारे में भी सर्तकता बरत रहा है कि संचालन दुरुस्त करने से कोरोना संक्रमणन फैले। इसीलिए कंटेनमेंट जोन और हॉटस्पॉट इलाके में कोई यात्री ट्रेन नहीं चलाई जाएंगी।
बताया जा रहा है कि रेलवे इन स्पेशल ट्रेनों का किराया ज्यादा रख सकता है। इससे लोग महज इमरजेंसी में भी सफर करेंगे। भारतीय रेलवे लोगों की भीड़ को कम करने के लिए इस बारे में विचार कर रहा है। मालूम हो कि इससे पहले भी रेलवे ने लॉकडाउन के दौरान सीनियर सिटीजन, दिव्यांगों और छात्रों समेत किराए में मिलने वाली रियायत को खत्म कर दिया था।

0 comments:
Post a Comment