न्यूज डेस्क: वैसे लोग जो शिक्षा विभाग में 10 साल से नौकरी कर रहे हैं उनके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की हरियाणा के शिक्षा विभाग के कच्चे (अस्थायी) कर्मचारियों व शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। शिक्षा विभाग में स्वीकृत पदों पर दस साल से काम कर रहे कच्चे कर्मचारी अब पक्के (स्थायी) होंगे। शिक्षा निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारियों से तुरंत प्रभाव से अनुबंध पर लगे ऐसे कर्मचारियों के नाम और ज्वाइनिंग करने की तिथि सहित अन्य जानकारी मांगी है।
आपको बता दें की पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश को अमलीजामा पहनाने की कवायद में शिक्षा निदेशालय ने यह कदम उठाया है। वर्ष 2007 में लगे कुछ पार्ट टाइम कर्मचारियों ने हाई कोर्ट में याचिका लगाकर खुद को पक्का करने की मांग की थी। हाई कोर्ट ने इन कर्मचारियों के पक्ष में फैसला देते हुए सरकार के उन्हें नियमित करने तथा देरी पर 25 हजार रुपये की क्षतिपूर्ति के निर्देश दिए हैं।
वहीं, शिक्षा निदेशक ने सरकारी स्कूलों में लगे पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर(टीजीटी), मास्टर वर्ग और मौलिक स्कूल हेडमास्टरों की सूची भी तलब की है। इसके अलावा पीजीटी अतिथि अध्यापकों के नाम और उनकी मौजूदा पोस्टिंग की जानकारी निदेशालय ने मांगी है। इसके अलावा जिन शिक्षकों या कर्मचारियों का मार्च महीने का वेतन अभी तक नहीं मिल पाया है, उनके नामों की लिस्ट निर्धारित प्रोफार्मा में भेजनी होगी ताकि उनका वेतन रिलीज कराया जा सके।

0 comments:
Post a Comment