न्यूज डेस्क: लॉकडाउन में मोदी सरकार कई तरह के फैसले ले रही हैं ताकि लोगों को आर्थिक संकट का सामना करना ना पड़ें। इसी बीच मोदी सरकार की तरफ से लॉकडाउन में छूट और रियायतें बढ़ती जा रही हैं. गुरुवार शाम को ऐसी ही कई नई रियायतों का ऐलान किया गया. कोरोना वायरस पर होने वाली दैनिक प्रेस वार्ता में गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने इन सबकी जानकारी देश को दी हैं।
गृह मंत्रालय की अधिकारी ने बताया कि देश के ग्रामीण क्षेत्रों में अर्थव्यवस्था की गति को बनाए रखने के लिए कृषि कार्यों की अनुमति दी गयी है. इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों की बैक साइड अटेंडेंट और देखभाल सेवाओं को प्रतिबंधों से छूट दी गई है.
इसी तरह से प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज की दुकानों, शहरों में दूध और ब्रेड फैक्ट्रियों और दाल-आटा मिलों में काम की छूट दी गई है. किताब और बिजली के सामान की दुकानों को भी छूट दी गई है. अब देश में सड़क निर्माण भी होगा और ईंट भट्टे भी खुल पाएंगे.
इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में गृह मंत्रालय ने राज्यों को ताकीद दी कि स्वास्थ्यकर्मियों को पर्याप्त सुरक्षा दी जाए. अगर उनके खिलाफ किसी भी तरह की हिंसा होती है तो आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए.

0 comments:
Post a Comment