PM मोदी की आज अहम बैठक, किसानों और कारोबारियों के लिए होगा बड़ा एलान

न्यूज डेस्क: भारत में लॉकडाउन की वजह से लोगों की जिंदगी में आर्थिक संकट उत्पन हो गयी हैं। इसे देखते हुए पीएम मोदी आज अहम बैठक करने वाले हैं। CNBC आवाज़ को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी बैठक में कोरोना (Corona Epidemic) से निपटने के मुद्दों पर चर्चा करेंगे. साथ ही, दूसरे आर्थिक पैकेज पर भी फैसला हो सकता है. आपको बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए देश में 3 मई तक लॉकडाउन (Lockdown Part 2) लागू किया गया है. लॉकडाउन की वजह से कई सेक्टर्स की हालत बहुत खस्ता हो चुकी है.
शुक्रवार को दोपहर 12 बजे होगी अहम बैठम- शुक्रवार को दोपहर 12 बजे प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री के साथ इस बैठक में वित्त मंत्रालय के अधिकारी भी शामिल होंगे. इस बैठक में MSMEs के लिए राहत पर भी चर्चा होगी. साथ ही, प्रधानमंत्री किसानों की आमदनी और कृषि संकट पर भी चर्चा करेंगे.  माना जा रहा है कि इस बैठक में दूसरे राहत पैकेज पर फैसला हो सकता है.

राहत पैकेज से MSMEs, एक्सपोर्ट्स, एविएशन, कंस्ट्रक्शन सहित उन सेक्टर को राहत मिलेगी जिनमें बड़ी तादाद में मजदूरों की जरूरत होती है. केंद्र सरकार MSMEs को 20 हजार करोड़ रुपये का राहत पैकेज देने की तैयारी कर रही है. कोरोना लॉकडाउन की वजह से इस सेक्टर की हालत बहुत खराब है.

इस पैकेज का उद्देश्य ऐसे ही उद्यमों को राहत देने का है. सरकार ऐसे MSME को 'टर्नअराउंड कैपिटल' देगी जो कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद अपने कारोबार को ​नए सिरे से शुरू कर सकें.

0 comments:

Post a Comment