कोरोना से सावधान: सब्जी मंडियों तक पहुंचा कोरोना का संक्रमण

न्यूज डेस्क: बिहार में तेजी से फ़ैल रहा कोरोना वायरस सरकार के होश उड़ा दिया हैं। पटना का खाजपुरा इलाका हॉटस्पॉट बन गया है। यहां की सब्जी मंडी से जुड़े 17 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। जिससे लोगों में खलबली मच गयी हैं। 
आपको बता दें की खाजपुरा में जो पहली महिला पॉजिटिव निकली थी उसका कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं था। महिला घर से सब्जी लाने जाती थी। अब सीसीटीवी से पहचान कर सब्जी बेचने वालों का सैम्पल लिया जा रहा है। खाजपुरा मामले के बाद पूरे पटना में सब्जी मंडी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होने की वजह से शहर के 6 बड़ी मंडियों को बंद कर दिया गया है।

0 comments:

Post a Comment