पंचायती राज विभाग में 1250 पदों पर होगी बहाली, नीतीश सरकार ने दिए आदेश

न्यूज डेस्क: बिहार में बढ़ती बेरोजगारी को दूर करने के लिए नीतीश सरकार कई तरह के बड़े फैसले ले रही है। ताकि राज्य के लोगों के बीच बढ़ती बेरोजगारी की समस्या को दूर किया जा सके। मिली जानकारी के अनुसार  पंचायती राज विभाग की ओर से मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना और मुख्यमंत्री गली-नाली  पक्कीकरण योजना के तहत बहाली ली जाएगी। इसके लिए नीतीश सरकार ने आदेश जारी कर दिया हैं। 
मिली जानकारी के अनुसार 721पदों पर तकनीकी सहायक और 529 पदों पर लेखापाल सहायक सह आइटी सहायक के पदों पर बहाली की जाएगी। इसके लिए विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिख कर सूचित कर दिया हैं। बहुत जल्द आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो सकती हैं। 

पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा ने कहा की इस योजनाओं को पूरा करने के लिए 2095 तकनीकी सहायक और 2095 लेखापाल सहायक की नियुक्ति की जानी थी। लेकिन दोनों पदों पर क्रमश 1375 और 1561 की ही नियुक्ति की जा सकी है। इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया 15 जून के बाद शुरू हो सकती हैं। 

0 comments:

Post a Comment