भारत-चीन भिड़े तो नतीजे होंगे खतरनाक, शुरू हो सकता है विश्व युद्ध

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में पूरी दुनिया के सभी देश एक दूसरे पर आर्थिक और राजनीती रूप से निर्भर हैं। इस स्थिति में अगर भारत और चीन एक दूसरे से भिड़ते हैं तो नतीजे बहुत खतरनाक हो सकते हैं। इससे दुनिया में विश्व युद्ध भी शुरू हो सकता हैं। 
क्यों की आज के समय में बहुत से देश ऐसे हैं जो भारत के अच्छे दोस्त हैं। कुछ देश ऐसे भी हैं जिनकी दोस्ती चीन के साथ अच्छी हैं। इस स्थिति में दुनिया दो गुटों में बट सकती हैं। जो इंसानियत के लिए काफी खतरनाक हैं। 

भारत और चीन दोनों देश परमाणु सम्पन हैं। दोनों देश की मिसाइल ताकत भी बड़ी हैं। चीनी मीडिया में भी इस बात को लेकर काफ़ी माथापच्ची चल रही है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने लिखा है कि भारत सच को स्वीकार कर ले। क्यों की  चीन का विस्तार चौतरफ़ा हो रहा है और चीन भारत से हर छेत्र में आगे हैं। 

इतना ही नहीं साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट लिखता है की भारतीय उपमहाद्वीप में चीन बड़ी नौसैनिक शक्ति के रूप में उभर रहा है। लेकिन वो इस बात को लिखना भूल जाता हैं की जब जब उसका सामना भारतीय सेना से हुआ हैं उसे मुंह की खानी पड़ी हैं। शायद उसे डोकलाम की याद फिर से दिलाना होगा। 

0 comments:

Post a Comment