न्यूज डेस्क: भारत और चीन का सीमा विवाद काफी लम्बा हैं। इस सीमा विवाद के कारण कई बार भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव बढ़ा हैं। जिसमे दोनों देशों की सेना आमने सामने हुई हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की कब-कब भारत-चीन के सैनिकों के बीच तनाव हुआ हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
मिली जानकारी के अनुसार 1967 में भारत-चीन के बीच तनाव हुआ था। जिसमे दोनों ओर की सेना में झड़प हुई थी। ये मामला युद्ध तक पहुंच गया था। जिसमे भारतीय सेना ने 400 चीनी सैनिक को मौत के घाट सुला दिया था। ऐसा पहली बार हुआ था जब दुनिया ने भारतीय सेना का पराक्रम देखा था।
अगला सबसे गंभीर तनाव 1986 में हुआ था, ये सुमदोरोंग चू की घटना है। ये आख़िरी मौका था, जब इतनी बड़ी तादाद में करीब दो लाख भारतीय सैनिकों को वहां तैनात किया गया था। इसके बाद चीनी सेना पीछे हट गई थी।
इसके बाद सबसे गंभीर तनाव डोकलाम में घटा जब भारत और चीन के बीच लम्बे समय तक तनाव बना रहा हैं। यहां पर भी दोनों ओर की सेनाओं में काफी झड़प हुई। लेकिन भारतीय सेना के आक्रामक रुख को देखते हुए चीनी सेना पीछे हट गयी।
0 comments:
Post a Comment