न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में एक ऐसा मामला सामने आया हैं। जिससे सरकारी वेवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के एक शिक्षिका पर आरोप है कि वह एक दो नहीं बल्कि 25 जगहों पर एक साथ काम करती रही और सभी जगहों से वेतन ले रही हैं।
आपको बता दें की यह विज्ञान विषय की शिक्षिका हैं जो अमेठी के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में तैनात हैं। मामले के खुलासे के बाद जिले से भी उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। तथा उससे जबाब मांगा गया हैं।
जिम्मेदारों की माने तो पिछले वर्ष नवंबर में यह शिक्षिका कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय अमेठी में पूर्ण कालिक विज्ञान शिक्षिका के पद पर ज्वाइनिंग की थी। वो कुछ समय ड्यूटी करती तो कुछ समय छुट्टी पर रहती हैं। यहां से अब तक छह महीने का वेतन ले चुकी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बीएसए ने पत्र जारी शिक्षिका से एक सप्ताह के भीतर उनके वास्तविक दस्तावेज की मांग किया हैं। ऐसा ना होने की स्थिति में विभाग की ओर से एफआईआर की भी चेतावनी दी गयी है।

0 comments:
Post a Comment