बिहार के नवादा में 35 साल के युवक की कोरोना से मौत, इलाके में मचा हड़कंप

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना का कहर जारी हैं। इसी बीच बिहार के नवादा से एक बड़ी खबर आ रही हैं की यहां के रहने वाले एक व्यक्तियों की मौत कोरोना वायरस से हुई है। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया हैं। साथ ही साथ लोगों में डर बना हुआ हैं। 
स्वास्थ्य विभाग के एक रिपोट की मानें तो बिहार में अब तक कोरोना से 26 लोगों की मौत हो चुकी है। ताजा आंकड़े के मुताबिक नवादा के रहने वाले एक व्यक्ति की मौत हुई है। नवादा सिविल सर्जन विमल प्रसाद ने बताया कि मृतक व्यक्ति नवादा जिले के वारसलीगंज इलाके का रहने वाला है। 

उन्होंने बताया कि कुछ ही दिन पहले यह शख्स हरियाणा से लौटा था। इससे पहले खगड़िया में अब तक सबसे ज्यादा 3 लोगों की मौत हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार बिहार में पटना, सीतामढ़ी, सीवान, बेगूसराय, भोजपुर और वैशाली के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है. इसके अलावा भागलपुर, नवादा, जमुई, मधेपुरा, जहानाबद, नालंदा, समस्तीपुर, मुंगेर, मोतिहारी, सारण (छपरा) और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि राज्य में 4181 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। 

0 comments:

Post a Comment