बिहार सरकार का बड़ा फैसला, 30 जून तक लागू रहेगा लॉकडाउन

न्यूज डेस्क: आज से पूरे देश में लॉकडाउन 5.0 की शुरुआत हो गई हैं। बिहार सरकार ने  गृह विभाग ने आदेश को अपने राज्य में लागू कर दिया हैं। अब बिहार में 30 जून तक लॉकडाउन लागू रहेगा। लेकिन इस लॉकडाउन में कई तरह की छूट भी दी जाएगी ताकि लोगों को ज्यादा दिक्कत का सामना करना ना पड़ें। 
मिली जानकारी के अनुसार गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने अपने आदेश में कहा है कि बिहार सरकार ने विचार के बाद यह निर्णय लिया है कि गृह मंत्रालय का आदेश एवं उनके साथ संलग्न दिशानिर्देशों को बिहार में लागू किया जाएगा। 

उन्होंने कहा की केंद्र जो भी आदेश देगा बिहार में उसका अनुपालन किया जाएगा। कंटेनमेंट जोन में पहले की तरह सख्ती जारी रहेगी। एक से दूसरे राज्य में आवागमने के लिए किसी पास की जरूरत नहीं होगी। मंदिर-मस्जिद-गुरुद्वारा-चर्च खोले जाएंगे। 8 जून से होटल व रेस्टोरेंट खोले जाएंगे। देश में रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। जरुरी सामान के लिए कर्फ्यू नहीं होगी। 

0 comments:

Post a Comment