न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना वायरस का कहर जारी हैं। इस वायरस से प्रतिदिन कई लोग प्रभावित हो रहे हैं। जिससे बिहार की हालत खराब होती जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक रिपोट की मानें तो यहां अबतक 4326 लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।
इससे बिहार सरकार की चिंता बढ़ गयी हैं। वहीं राज्य में कोरोना से मृतकों की संख्या 26 हो गई है। बिहार में बुधवार को कोरोना से दो संक्रमितों की मौत हो गई है। इनमें से जमुई में 68 साल के एक बुजुर्ग की कोरोना से मौत हुई है। वहीं नवादा जिले के वारिसलीगंज में एक मरीज की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई हैं।
कोरोना के इस फैलाव को रोकने के लिए सरकार कई तरह के फैसले ले रही हैं। लेकिन इसका फैलाव रुक नहीं रहा हैं। सबसे बड़ी बात यह हैं की ये संक्रमण गांव तक पहुंचने लगा हैं जो आने वाले समय में खतरनाक साबित हो सकता हैं।

0 comments:
Post a Comment