बिहार में नीतीश सरकार क्वरंटाइन सेंटरों में बंटवा रही है कंडोम, ये है बड़ी वजह

न्यूज डेस्क: बिहार में इन दिनों कंडोम का वितरण चर्चा का विषय बना हुआ हैं। मिली जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार सरकार ने इन श्रमिकों को क्वरंटाइन सेंटर से विदाई के दिन एक नया तोहफ़ा देना शुरू कर दिया है। इसमें श्रमिकों को नीतीश सरकार की ओर से कंडोम और गर्भनिरोधक गोलियों का पैकेट दिया जा रहा है। 
बिहार राज्य हेल्थ सोसायिटी  के कार्यकारी निदेशक मनोज कुमार कहते हैं कि पूरे देश में बिहार का प्रजनन दर एक चिंता का विषय बना हुआ है जो देश में सर्वाधिक है ,इसी विषय को देखते हुए सरकार ये बड़ा कदम उठा रही हैं। ताकि जनसंख्या को नियंत्रित किया जा सके। 

विभाग के जुड़े अधिकारियों का मानना है कि इससे जनसंख्या नियंत्रित करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने ये भी कहा की जिन लोगों को क्वारंटाइन सेंटर पर कंडोम का पैकेट नहीं मिल पा रहा है उन्हें आशा कार्यकत्री डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग के दौरान घर पर परिवार नियोजन के किट दे रही हैं। 

आपको बता दें की इसके बारे में बिहार परिवार नियोजन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इसका कोरोना वायरस से कुछ लेना देना नहीं है। हम समय समय पर परिवार नियोजन के अभियान चलाते रहते हैं, ऐसे में प्रवासी मजदूरों को शिक्षित करना भी हमारे उसी अभियान का एक हिस्सा है।

0 comments:

Post a Comment