कोरोना से बिहार की स्थिति खराब, 4452 लोग कोरोना पॉजिटिव, 29 की मौत

न्यूज डेस्क: कोरोना वायरस के संक्रमण से बिहार की स्थिति खराब होती  जा रही हैं। इससे बिहार में अब तक 4452 लोग कोरोना पॉजिटिव हो गया हैं। इस संख्या में लगातार वृद्धि हो रही हैं। जिससे बिहार सरकार चिंतित और परेशान हैं। 
स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार बिहार के पटना, मधेपुरा, खगड़िया, बेगूसराय और रोहतास ऐसे जिले हैं, जहां कोरोना आंकड़े की डबल सेंचुरी पूरी हो चुकी है। यहां 200 से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।  नए अपडेट के मुताबिक बिहार में अब तक 29 लोगों की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण से हुई हैं। इससे लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार कल बिहार में 3 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई हैं। इस तरह से राज्य में कोरोना वायरस का कहर जारी हैं। पहले के मुकाबले कोरोना मरीजों की संख्या में भी तेजी आयी हैं। जो राज्य के लिए अच्छी खबर नहीं हैं। 

0 comments:

Post a Comment