न्यूज डेस्क: बिहार में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया हैं। अब रेडियोलॉजी, पैथोलॉजी, फिजियोथेरेपी, माइक्रोबायोलॉजी, रेडियोलॉजी, डी, फार्म, एम.एससी. नर्सिंग जैसे डिग्री कोर्सों के लिए छात्रों को राज्य से बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। अब बिहार के छात्र राज्य के संस्थानों से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार इससे बिहार के लाखों छात्रों को फायदा होगा जो इन विषयों की पढ़ाई के लिए राज्य से बाहर जाते थे। एनआईएचईआर गुलजारबाग पटनासिटी संस्था के निदेशक यू पी गुप्ता ने बताया कि इन सभी कोर्सों में मास्टर डिग्री की इजाजत बिहार सरकार ने संस्थान को दी है। जिससे बिहार के छात्रों को काफी लाभ हो सकता हैं।
निदेशक यू पी गुप्ता ने बताया कि एमएससी नर्सिंग में 50, डी फार्मा में 60, बी फार्मा में 60 और इसके अलाबे जो मास्टर डिग्री कोर्स हैं। उन सभी में 30 सीटें संस्थान को मिली है। आपको बता दें की संस्थान में इन सभी डिग्री कोर्सों में अगले महीने से नामांकन शुरू हो जाएंगे। इसके बारे में छात्र अपने कॉलेज की वेबसाइट से पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment