5 जून को लगेगा चंद्रग्रहण, इन 7 राशि वालों की बढ़ेगी टेंशन

न्यूज डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो 5 जून को चंद्रग्रहण लगने वाला हैं। इस बार का ग्रहण वृश्चिक राशि में लग रहा हैं। जिससे 7 राशि के लोगों की टेंशन बढ़ सकती हैं तथा उनके जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आपको बता दें की यह ग्रहण 5 जून को रात 11 बजकर 15 मिनट पर लगेगा जो 6 जून की सुबह 2 बजकर 34 मिनट पर खत्म होगा। 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस समय 6 ग्रह वक्री चल रहे हैं। राहु- केतु के अलावा इस समय शनि, बृहस्पति, शुक्र और प्लूटो ये चारों ग्रह भी उल्टी चाल चल रहे हैं। साथ ही साथ ये चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि पर पड़ने वाला है। जिससे इंसान के जीवन में कष्ट उत्पन हो सकता हैं। 

वृश्चिक राशि, वृष राशि, मेष राशि, कर्क राशि, सिंह राशि, कन्या राशि और मिथुन राशि के लोगों की टेंशन बढ़ सकती हैं। घरेलू अनबन का सामना करना पड़ सकता हैं। जीवनसाथी के साथ अनबन की समस्या हो सकती हैं। आपके लिए ग्रहण के दिन भगवान शिव या विष्णु की आराधना करना शुभ रहेगा। इससे ग्रहण के प्रभाव ख़त्म हो जाएंगे। 

0 comments:

Post a Comment