झारखंड B.E.d प्रवेश परीक्षा के लिए करें आवेदन, जारी हुआ नोटिफिकेशन

न्यूज डेस्क: अगर आप झारखंड B.E.d प्रवेश परीक्षा देना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड ने झारखंड राज्य में आयोजित होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा 2020 के लिए आवेदन की तारीख आगे बढ़ा दी हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करें। 
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 6 जून 2020 

कैसे करें आवेदन। 
झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवार jceceb.jharkhand.gov.in पर जा कर ऑनलाइन आवेदन करें। 

परीक्षा का सिलेबस। 
आपको बता दें की यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित होने वाली है और इसमें 100 एमसीक्यू / बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। एग्जाम में तीन मुख्य सेक्शन यानि लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी, टीचिंग एप्टीट्यूड और रीजनिंग एबिलिटी से सवाल होंगे।

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा की तारीखें अभी तक अधिसूचित नहीं हुई हैं। इसके लिए बाद में जानकारी दी जाएगी। आप आयोग की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें। 

0 comments:

Post a Comment