बिहार के इन जिलों में तूफान की चेतावनी, आएगी आंधी-तूफान एवं भारी बारिश

न्यूज डेस्क: बिहार के कई जिलों को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी किया हैं। मौसम विभाग के अनुसार निसर्ग बिहार में दक्षिण-पश्चिम से प्रवेश करेगा यानी सबसे पहले दक्षिण- पश्चिम बिहार के लोगों को इसका सामना करना पड़ेगा। इससे यहां भारी बारिश हो सकती हैं। 
मिली जानकारी के अनुसार बिहार के औरंगाबाद, जहानाबाद, रोहतास, भोजपुर, भभुआ में बारिश होने की आशंका जताई गयी हैं। वहीं पटना में भी हल्की बारिश के आसार दिखाई दे रहे हैं। इससे तापमान में गिरावट आ सकती हैं। 

मौसम विभाग के द्वारा जारी एक रिपोट के अनुसार 5 और 6 जून को नार्थ वेस्ट बिहार, नार्थ सेंट्रल बिहार और नार्थ ईस्ट बिहार में ज्यादातर जगहों पर आंधी-तूफान एवं बारिश के आसार हैं। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई हैं। 

वेस्ट चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, वेस्ट चंपारण, सीतामढ़ी, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली , शिवहर, समस्तीपुर, सूपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा और पूर्णिया में भारी बारिश हो सकती हैं और जगहों पर आंशिक बारिश हो सकती हैं। 

0 comments:

Post a Comment