न्यूज डेस्क: बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती होने वाली हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण और लॉकडाउन के कारण इस भर्ती को रोक दिया गया हैं। लेकिन बहुत जल्द इस भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो सकती हैं। विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति के लिए तैयार लगभग पूरी कर ली है। बहुत जल्द इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता हैं।
इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की अब बिहार में एलाइड विषयों के डिग्रीधारक भी असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे हजारों छात्रों को फायदा हो सकता हैं और प्रोफ़ेसर बनने का इनका सपना पूरा हो सकता हैं।
आपको बता दें की विशेषज्ञों की समिति ने इस आशय की रिपोर्ट हाल ही में बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग को सौंपी है जिसे आयोग ने मंजूर कर लिया है। जिसके बाद अब इस विषय के छात्र निकलने वाले असिस्टेंट प्रोफ़ेसर की बहाली में आवेदन करने के पात्र होंगे।

0 comments:
Post a Comment