बिहार में शिक्षकों को मिलेगा हड़ताल अवधि का वेतन, लेकिन संडे को भी करना होगा काम

न्यूज डेस्क: बिहार में कुछ दिन पहले शिक्षक हड़ताल पर थे। लेकिन सरकार की बातचीत के बाद शिक्षकों का हड़ताल खत्म  हो गया हैं। शिक्षकों ने सरकार से मांग की थी की उन्हें हड़ताल अवधि का भी वेतन दिया जाएं। इसको लेकर सरकार ने आदेश जारी किया हैं। 
मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग ने साफ कर दिया है कि शिक्षकों को हड़ताल अवधि का वर्क एडजस्टमेंट करने के बाद ही वेतन भुगतान किया जायेगा। साथ ही साथ इन्हे संडे को भी काम करना होगा। शिक्षा विभाग ने जो आदेश जारी करते हुए कहा की हड़ताली शिक्षकों को जुलाई, अगस्त और सितंबर महीने में रविवार की छुट्टी के दिन भी काम करना होगा। तभी उन्हें वेतन का भुकतान किया जाएगा। 

आपको बता दें की बिहार में सरकार ने जुलाई महीने में 5 और 26 तारीख को, अगस्त महीने में 9 और 23 तारीख को जबकि सितंबर महीने में 13, 20 और 27 तारीख को संडे के दिन भी ड्यूटी करने का निर्देश दिया है। सरकार के आदेश के बाद अब शिक्षकों को संडे के दिन भी काम करना होगा। 

0 comments:

Post a Comment