बिहार में संविदा कर्मियों को मिलेगी पूरी सैलरी, सरकार ने दिए आदेश

न्यूज डेस्क: बिहार शिक्षा विभाग में नौकरी करने वाले संविदा कर्मियों  के लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की इन लोगों को लॉकडाउन का वेतन नहीं काटा जाएगा। सरकार इन्हे पूरी सैलरी देगी। आपको बता दें की बिहार शिक्षा परियोजना परिषद परिषद ने डीपीओ को भुगतान के संबंध में निर्देश दिया है। बहुत जल्द इन लोगों को पैसा दिया जाएगा। 
बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक संजय सिंह के जारी निर्देशों के मुताबिक तमाम संविदाकर्मी और बाहरी एजेंसी के माध्यम से कार्यरत कर्मी की को लॉकडाउन में उपस्थित माना जाएगा। इन्हे पहले की तरह मानदेय मिलेगा। 

बिहार राज्य के परियोजना निदेशक संजय सिंह ने निर्देश दिया है कि लॉकडाउन के दौरान वित्त विभाग द्वारा 22 अप्रैल को निर्गत  संकल्प संख्या 2297 के मुताबिक मार्च और अप्रैल माह की लॉकडाउन अवधि में संविदाकर्मी और बाहरी एजेंसियों के माध्यम से कार्यरत कर्मियों की उपस्थिति उनके संविदा में निर्धारित अवधि के दौरान पूरी मानी जाएगी। इनके सैलरी में किसी भी प्रकार की कोई कटौती नहीं होगी और इन्हे पूरा पैसा बहुत जल्द मिल जाएगा। 

0 comments:

Post a Comment