न्यूज डेस्क: बिहार में MDO बनने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की ओर से निकाली गई खनिज विकास पदाधिकारियों के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया हैं।
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक उम्मीदवार MDO के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा शुल्क का भुगतान 18 जून तक ऑनलाइन मोड से किया जा सकता है। जबकि ऑनलाइन आवेदन 25 जून 2020 तक पूरी तरह भरा जा सकता है।
आपको बता दें की इच्छुक उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। MDO के 20 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी हैं। आप इस मौके को हाथ से जाने ना दें।
मिली जानकारी के अनुसार ज्योलॉजी या एप्लाइड जियोलॉजी में कम से कम सेकेंड क्लास से एमएससी की डिग्री। या ज्योलॉजी में एमटेक या माइनिंग इंजीनियरिंग की डिग्री वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आयु सीमा 21 से 37 वर्ष तक निर्धारित हैं।
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने में देर ना करें।

0 comments:
Post a Comment