न्यूज डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो 5 जून को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने वाला हैं। जो कुछ राशि के लोगों के लिए शुभ तो कुछ राशि के लोगों के लिए अशुभ हैं। ज्योतिष बताते हैं की इस बार के ग्रहण के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को सावधान रहने की जरुरत हैं।
क्यों की 5 जून को लगने वाला चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं है। इसलिए वृश्चिक राशि वालों को विशेष सर्तकता बरतने की जरुरत है। इनके जीवन में परेशानी उत्पन हो सकती हैं तथा आर्थिक रूप से नुकसान हो सकता हैं।
आपको बता दें की 5 जून की रात 11 बजकर 15 मिनट से लेकर अगले दिन रात के 2 बजकर 34 मिनट तक चंद्र ग्रहण लगेगा। चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेगा। इस प्रकार से यह ग्रहण 3 घंटे 18 मिनट का होगा।
ज्योतिष के अनुसार रात 12:54 बजे इसका सबसे अधिक प्रभावी होगा। वृश्चिक राशि के जातकों को ग्रहण से होने वाले अशुभ प्रभावों से बचने के लिए भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। इससे इन्हे ग्रह शांत हो जाएंगे और जीवन में कोई समस्या नहीं आए।

0 comments:
Post a Comment