संकट की घड़ी में करें हनुमान चालीसा का पाठ, आत्मबल में होगी वृद्धि

न्यूज डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो हनुमान चालीसा का पाठ इंसान को संकट से दूर करता हैं। अगर आप विधि पूर्वक इसका पाठ करते हैं तो इससे इंसान के आत्मबल में वृद्धि होती हैं। साथ ही साथ इंसान के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती हैं। 
शास्त्रों की मानें तो हनुमान चालीसा पढ़ने से राम भक्त हनुमान प्रसन्न होते हैं। जिससे इंसान के जीवन पर हनुमान जी की विशेष क्रिया होती हैं। इससे व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है और उसे अपने अंदर मौजूद गुणों को समझने में मदद करती है। 

अगर कोई व्यक्ति मंगलवार के दिन हनुमान चलीसा का पाठ नियम पूर्वक करते हैं उनमें बल- बुद्धि का विकास होता है क्योंकि हनुमान जी को बल-बुद्धि का दाता माना गया है। इससे जीवन में किसी भी प्रकार का कोई संकट नहीं आता हैं। 

हनुमान चलीसा का पाठ आप मंगलवार के दिन सुबह के समय स्नान करके हनुमान जी की मूर्ति या उनकी तस्वीर के सामने बैठकर करें। इससे आपके जीवन में कभी कोई समस्या नहीं आएगी और हनुमान जी आपको हर संकट से रच्छा करेंगे। 

0 comments:

Post a Comment