इस तरह से होगी जेईई मेन और नीट की परीक्षा, नई गाइडलाइन जारी

न्यूज डेस्क: कोरोना महामारी के इस दौर में पूरी दुनिया का रंग रूप बदल गया हैं। लोग अपने जीवन में कई तरह के बदलाव ला रहे हैं ताकि उन्हें कोरोना जैसे बीमारी से छुटकारा मिल सके। इसी बीच भारत सरकार ने जेईई मेन और नीट की परीक्षा को लेकर नई गाइडलाइन जारी किया हैं। ताकि बच्चों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना करना ना पढ़ें। 
आपको बता दें की नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के नए निर्देश के अनुसार हाल की होने वाली सभी परीक्षओं में दो गज की दूरी बनाकर परीक्षा ली जाएगी। जेईई मेन और नीट की परीक्षा भी देश के अलग-अलग केंद्रों पर ली जाएगी। छात्रों को मास्क लगाना भी जरुरी होगा। 

मिली जानकारी के अनुसार नीट की परीक्षा 26 जुलाई को होगी तो वही जेईई की परीक्षा 18 से 23 जुलाई के बीच ली जाएगी। नीट में जहां 15 लाख स्टूडेंट शामिल होंगे तो वहीं जेईई के लिए 9.5 लाख स्टूडेंट ने अप्लाई किया है। सरकारी आदेश के मुताबिक हालात को देखते हुए गाइडलाइन में और बदलाव किया जा सकता हैं। 

0 comments:

Post a Comment