ये है चीन का असली चेहरा, यहां लाखों निर्दोष लोगों का होता है कत्‍ल

न्यूज डेस्क: पूरी दुनिया को अपनी दादागीरी दिखाने वाला चीन अपने लोगों पर भी जुर्म करने से बाज नहीं आता हैं। आज से 31 साल पहले चीन ने अपने इतिहास में खुद से काला अध्याय जोड़ा था। राजधानी बीजिंग में चीन की सरकार ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर बंदूकों और टैंकों से कार्रवाई की थी। प्रदर्शन कर रहे लोगों को गोलियों से मार दिया गया था। 
मिली जानकारी के अनुसार बीजिंग में कम्युनिस्ट पार्टी ने लोकतांत्रिक सुधारों की मांग करने वाले छात्रों और मजदूरों के प्रदर्शन को कुचलने के लिए टैंक भेजे थे। चीन की सेना ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे निहत्थे नागरिकों पर बंदूकों और टैंकों से कार्रवाई की, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मारे गए थे। चीन अपने यहां रहने वाले मुस्लिम लोगों पर ऐसा जुर्म करता हैं की जानकर भी आपकी रूह कांप जाएगी। 

बीबीसी की एक रिपोट की मानें तो चीन अपने देश में 10 लाख से अधिक मुसलमानों को जेल में बंद कर रखा हैं। तथा नमाज पढ़ने, मस्जिद जाने पर भी रोक लगा रखी हैं। चीन में कुरान को भी बदलने का काम हो रहा हैं।  चीनी सरकार के खिलाफ जो भी आबाज उठाता हैं। उसे दवा दिया जाता हैं। 

अमेरिका ने कई बार इस मुद्दे पर चीन को घेरने की कोशिश की हैं। लेकिन चीन इससे इंकार करता रहा है। चीन की सरकार इस मुद्दे पर बात करना भी पसंद नहीं करती  है। लेकिन चीन की सच्चाई यही है की ये देश सिर्फ नाम का लोकतंत्र हैं। 

0 comments:

Post a Comment