चीन को लेकर एक और बड़ा खुलासा, युद्ध की कर रहा तैयारी, भारत अलर्ट

न्यूज डेस्क: भारत चीन के बीच अभी सीमा पर तनाव खत्म भी नहीं हुआ हैं की चीन को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया हैं। फो‌र्ब्स मैग्जीन के मुताबिक चीन ग्वादर में बहुप्रतीक्षित नौसैनिक अड्डा बना रहा हैं। चीन भारत को घेरने के लिए बड़े स्तर पर तैयारी कर रहा हैं। 
एयरो स्पेस और रक्षा क्षेत्र में दखल रखने वाली इस मैग्जीन के अनुसार, यह हिंद महासागर में चीन की स्थिति को मजबूत करेगा। जो भारत के लिए खतरा पैदा कर सकता हैं। हाल के सैटेलाइट इमेज दिखाती हैं कि पिछले कुछ वर्षो में यहां कई नए परिसर बनाए गए हैं। चीन धीरे धीरे यहां नौसेना का अड्डा बना रहा हैं। 

आपको बता दें की चीन इस अड्डे से व्यापार की योजना बना रहा हैं। लेकिन युद्ध की स्थिति में वो इसका इस्तेमाल कर सकता हैं। पहली बार जनवरी 2018 में चीन के एक नौसैनिक अड्डे की योजना बनाने की सूचना मिली थी। हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी कभी पुष्टि नहीं हुई। चीन की इस तैयारी को लेकर भारत अलर्ट हो गया हैं। 

0 comments:

Post a Comment