न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में भारतीय बाजार पर चाइनीज सामान हावी हैं। खास कर मोबाइल फोन में ज्यादा तर कंपनियां चीन की हैं जो भारत में बड़े स्तर पर मोबाइल फोन बेचती हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर चीन की VIVO मोबाइल कंपनी को लेकर आ रही हैं।
आपको बता दें की विश्व के हर मोबाइल फोन में एक आईएमईआई यानी इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी नम्बर होता है। कोई भी कंपनी एक मोबाइल को एक आईएमईआई देती है। लेकिन चीनी कंपनी VIVO ने देशभर में करीब 13 हजार 500 से अधिक मोबाइल को एक आईएमईआई नम्बर के साथ उतारा है।
मिली जानकारी के अनुसार भारत में एक ही आईएमईआई नम्बर के 13 हजार से अधिक मोबाइल फोन का मामला सामने आने पर मेरठ के पुलिस विभाग में खलबली मच गई। क्यों की इससे देश की सुरक्षा में खतरा पैदा हो सकता हैं।
इस गंभीर प्रकरण पर मेरठ में अब चीन की मोबाइल कंपनी VIVO के खिलाफ केस दर्ज किया गया हैं। पुलिस की साइबर क्राइम सेल की जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एक ही आईएमईआई पर कई मोबाइल सक्रिय होने का बड़ा खतरा उत्पन हो सकता हैं। देशद्रोही ताकतों के हाथ में इस तरह के मोबाइल होने से बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता हैं।

0 comments:
Post a Comment