न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में कैंसर की बीमारी लोगों में तेजी के साथ फ़ैल रही हैं। इस बीमारी के इलाज में पैसा बहुत ज्यादा खर्च होता हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानी होती हैं और लोग अपना इलाज नहीं करा पाते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे बिहार के एक ऐसे कैंसर अस्पताल के बारे में जिस अस्पताल में कैंसर की बीमारी का फ्री इलाज किया जाता हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से।
राजधानी पटना से सटे फुलवारीशरीफ स्थित महावीर कैंसर संस्थान बिहार का सबसे बड़ा कैंसर संस्थान हैं। इस संस्थान में मरीजों का फ्री इलाज किया जाता हैं। यहां दूर दूर से लोग कैंसर बीमारी का इलाज कराने आते हैं। मिली जानकारी के अनुसार महावीर कैंसर संस्थान में कैंसर का इलाज करानेवाले सभी बच्चों को आधे खर्च में इलाज होता हैं।
12 वर्ष तक के बच्चों के कुल खर्च का आधा हिस्सा महावीर मंदिर देता हैं। आपको बता दें की संस्थान में कैंसर का इलाज करानेवाले गरीबी रेखा से नीचे और एक लाख रुपये तक के आयवाले रोगियों को सरकारी अस्पतालों जैसी आर्थिक सहायता मिलती हैं। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को फ्री इलाज भी किया जाता हैं।

0 comments:
Post a Comment