धरती की तरफ तेजी से आ रहा है उल्का पिंड, NASA ने किया अलर्ट

न्यूज डेस्क: बिग बैग की थियोरी के अनुसार बर्ह्माण्ड इतना बड़ा है की इसके बारे में पता लगाना बहुत मुश्किल हैं। क्यों की बर्ह्माण्ड का हमेसा विस्तार हो रहा हैं। समय समय पर बर्ह्माण्ड में ऐसी घटना घटित होती हैं। जिससे दुनिया भर के वैज्ञानिक हैरान हो जाते हैं। 
डेली स्टार की एक रिपोर्ट के अनुसार नासा ने बताया की हैं की धरती की तरफ तेज गति से एक उल्का पिंड आ रहा हैं। हालांकि ये उल्का पिंड धरती से दूर चला जाएगा। नासा के अनुसार इस उल्का पिंड का नाम रॉक-163348 (2002 NN4) रखा गया है। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि ये धरती के बेहद करीब से होता हुआ गुजर जाएगा। इससे धरती को कोई नुकसान नहीं होगा। 

नासा के वैज्ञानिकों के मुताबिक ये उल्का पिंड सूर्य के करीब से गुजरता हुआ धरती की कक्षा में दाखिल हो रहा है। सेंटर फॉर नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज़ के मुताबिक बीती 21 मई को भी 1.5 किलोमीटर बड़ा उल्का पिंड धरती के काफी करीब से होकर गुजरा था। ऐसे 2000 से ज्यादा उल्का पिंड है, जिन्हें नासा की संस्थाएं ट्रेक कर रही हैं

स्पेस वैज्ञानिकों ने बताया की कभी-कभी गुरुत्वाकर्षण के चलते इस तरह के उल्का पिंड धरती के वातावरण में आखिरी वक़्त पर भी प्रवेश कर जाते हैं। लेकिन ज्यादा तर ये धरती की कच्छा से दूर हो जाते हैं। ये धरती के पास से रविवार को सुबह 8:20 पर गुजरेगा। पूरी दुनिया भर के स्पेस वैज्ञानिक इसपर नजर बनाए हुए हैं। 

0 comments:

Post a Comment