बिहार में अब फ्री मिलेगा अनाज, नीतीश सरकार ने दिए आदेश

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर हैं। मिली जानकारी के अनुसार बिहार के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग बिना राशन कार्ड के भी जरूरतमंद लोगों को फ्री अनाज देने का काम आज से शुरू कर दिया गया है। अब बिहार में रहने वाले गरीब लोगों को सरकार फ्री अनाज देगी।
 
खाद्य विभाग का कहना है कि कि किसी भी कीमत पर राज्य का कोई भी अभावग्रस्त नागरिक बिना राशन के ना रहे ।बताया गया है कि इस तरह की व्यवस्था खासतौर पर ग्रामीण और स्लम बस्तियों में की जा रही है। इन इलाकों में रहने वाले लोगों को बिहार सरकार फ्री में आनाज देगी। 

दूसरी तरफ बिहार में  राशन कार्ड बनाने का भी काम काफी तेजी से किया जा रहा है अब तक 12 लाख 50 हजार नए राशन कार्ड बनाए जा चुके हैं जबकि 28 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाने का टारगेट रखा गया है। जीविका को राशन कार्ड बनाने की जिम्मेदारी दी हैं। 

नीतीश सरकार ने साफ आदेश दिए हैं की बिहार में रहने वाले सभी गरीब लोगों को अनाज दिया जाएं। साथ ही साथ राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया में भी तेजी लाई जाएं ताकि बिहार में रहने वाले गरीब लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। 

0 comments:

Post a Comment