भारत के समर्थन में उतरा अमेरिका, चीन को दी सख्त चेतावनी


न्यूज डेस्क: भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव तेज होता जा रहा हैं। चीन सीमा पर फाइटर जेट और टैंक को तैनात करके अपनी ताकत का प्रदर्शन करना चाहता हैं और भारत को दबाना चाहता हैं। लेकिन वो भूल गया है की आज का भारत किसी के सामने झुकता नहीं हैं। वो ईंट का जवाब पत्थर से देना जानता हैं। 
इसी बिच फॉक्स न्यूज' के हवाले से एक बड़ी खबर आ रही हैं की भारत चीन तनाव पर अमेरिका भारत के समर्थन में उतर गया हैं तथा चीन को सख्त चेतावनी दी हैं की वो अपनी धौंस जमाना बंद करें। मिली जानकारी के अनुसार अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने आरोप लगाया है कि चीन जमीनी स्तर पर अपनी रणनीतिक स्थिति का अपने लाभ के लिए उपयोग कर रहा है और दूसरों के लिए खतरा पैदा कर रहा है। 

चीन की ये विस्तानवादी नीति किसी भी कीमत पर अमेरिका को बर्दास्त नहीं हैं। उन्हें ये भी कहा की भारत के साथ लगी अपनी सीमा पर भी वह लंबे समय से इसी तरह की हरकत कर रहा है। वो भारत की सीमा में कई बार घुसने की कोशिस करता हैं। 

चीन-भारत सीमा पर और दक्षिण चीन सागर को लेकर चीन के आक्रामक रवैये के संबंध में 'फॉक्स न्यूज' के साथ साक्षात्कार में एक सवाल पर पोम्पिओ ने कहा कि चीन की तरफ से पैदा किया जा रहा खतरा वास्तविक है। दुनिया के कई देश चीन पर नजर बनाएं हुए हैं। चीन अपने पड़ोसियों के साथ जैसा कर रहा हैं वो उसपर भारी पड़ने वाला हैं।

0 comments:

Post a Comment