न्यूज डेस्क: बिहार में बहुत से लोग ऐसे हैं जो अपने जमीन का पुराना दस्तावेज यानि की केवाला निकालने के लिए कर्मचारियों के चक्कर लगाते रहते हैं। फिर भी उनका केवाला नहीं निकल पाता हैं। इन परेशानियों से छुटकारा के लिए बिहार सरकार ने केवाला निकालने की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी हैं। आप ऑनलाइन के द्वारा अपने जमीन का केवाला निकाल सकते हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक जमीन का केवाला निकालने के लिए आपको कहीं जानें की ज़रूरत नहीं हैं। आप बिहार सरकार ने वेबसाइट http://www.bhumijankari.gov.in/ पर जाएं और यहां आप पहले रजिस्ट्रेशन कर लें।
इसके बाद आप अपने जमीन का खाता नंबर या जिसके नाम से जमीन हैं। उनका नाम, अपने जिला और प्रखंड का नाम सलेक्ट करें। आपकी जमीन कहां पर हैं उनका लोकेसन डालें। आपको मौजा नंबर भी भरना होगा। इन सभी जानकारी को भरने के बाद इसे सब्मिट कर दें। आपके जमीन का पुराना दस्तावेज यानि की केवाला खुल जाएगा। आप इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
पुराना दस्तावेज (केवाला) निकालने के लिए वेबसाइट लिंक :
http://www.bhumijankari.gov.in/

0 comments:
Post a Comment