बिहार के ग्रामीण कार्य विभाग में होगी बंपर बहाली, 1500 पद हैं खाली

न्यूज डेस्क: बिहार में विधानसभा का चुनाव आने वाला हैं। चुनाव से पहले सरकार युवाओं को आकर्षित करने के लिए बड़े पैमाने पर बहाली करने जा रही हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए यह एक अच्छी खबर हैं। युवाएं इसपर नजर बनाएं रखें। 
आ रही खबर के मुताबिक बिहार सरकार ग्रामीण कार्य विभाग में कई पदों पर भर्ती करने वाली हैं। इस विभाग में 1500 पद खाली हैं। जिन पदों पर भर्ती के लिए बहुत जल्द सूचना जारी किया जा सकता हैं। छात्र अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। 

ग्रामीण कार्य विभाग अलग-अलग पदों पर भर्ती की तैयारी कर रही हैं। इसके संदर्भ में सभी अधिकारीयों को सूचित कर दिया गया हैं। इस महीने से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो सकती हैं। इसको लेकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर बहुत जल्द नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए छात्र समय-समय पर विभाग की वेबसाइट को विजिट करते रहें।

0 comments:

Post a Comment