न्यूज डेस्क: बिहार सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रो में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए 360 स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली करने वाली हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग को सूचित कर दिया गया हैं। बिहार सरकार इन कर्मियों के द्वारा कोरोना, कालाजार, मलेरिया व टीवी के इलाज को लेकर चलाये जा रहे कार्यक्रमों की निगरानी बेहतर तरीकों से करेगी।
मिली जानकारी के मुताबिक बिहार सरकार ने प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक के 39 पद, प्रखंड स्वास्थ्य एकाउंटेंट के 50 पद, प्रखंड कम्युनिटी मोबिलाइजर के 78 पद , सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर के 193 पदों पर बहाली के लिए आदेश दिए हैं।
वहीं सीनियर ट्यूबरक्लोसिस लेबोरेटरी सुपरवाइजर के 60 और वेक्टर बोर्न डिजीज सुपरवाइजर के 32 पदों पर भी भर्ती होगी। आप अपनी योग्यता के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कैसे करें अप्लाई।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार की वेबसाइट पर जा कर नोटिफिकेशन पढ़ें और 6 जुलाई से 24 तक आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण करें।
आधिकारिक वेबसाइट : http://health.bih.nic.in/Notices.htm

0 comments:
Post a Comment