आज पूरे बिहार में होगी तेज बारिश, वज्रपात का भी अलर्ट जारी

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार आज पूरे बिहार में बारिश हो सकती हैं। साथ ही साथ कई इलाकों में व्रजपात भी हो सकता हैं। इस स्थिति में घर पर रहना बेहतर रहेगा। 
मौसम विभाग ने बताया की मानसून की अक्षीय रेखा छत्तीस गढ़ के पिंडरा से ओडिशा के संबलपुर होते हुए बंगाल की खाड़ी में जा रही है और बंगाल की खाड़ी से बिहार में नमी आ रही है। जिसके कारण यहां बारिश हो सकती हैं। 

बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, पूर्णिया, दक्षिण पूर्व बिहार : खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, लखीसराय, जमुई, बांका, में तेज बारिश हो सकती हैं तथा यहां व्रजपान होने की संभावना दिखाई दे रही हैं। बिहार के और जिलों में भी थोड़ी थोड़ी देर पर बारिश हो सकती हैं। आज दिन भर आसमान में काले बादल मडराते हुए दिखाई देंगे। इससे तापमान में भी गिरावट होगा। 

0 comments:

Post a Comment